Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Indian Railway: मालगाड़ियों व यात्री रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं पर Rail Board गंभीर, अध्यक्ष ने रेल मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों को दी हिदायत
Breaking News

Indian Railway: मालगाड़ियों व यात्री रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं पर Rail Board गंभीर, अध्यक्ष ने रेल मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों को दी हिदायत

News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न रेल मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इस साल जनवरी में चार मालगाड़ियों तथा दो यात्री रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. रेलवे सूत्रों ने बताया कि कुमार ने कई सुधारात्मक उपाय सुझाए जैसे जमीनी स्तर पर रहने वाले कर्मियों की काउंसलिंग, रेल डिब्बों का नियमित निरीक्षण तथा संबंधित रेल मंडलों द्वारा समय-समय पर वहां सुरक्षा अभियान चलाना, जहां ऐसी घटनाएं हुईं. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक बैठक की थी, जिसमें रेलगाड़ियों की ‘शंटिंग’ के दौरान लापरवाही, क्रॉसिंग का निरीक्षण, पटरियों की अल्ट्रासोनिक खराबी का पता लगाने की विश्वसनीयता, पेयजल और शौचालयों की उचित उपलब्धता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई थी.

रेल मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अध्यक्ष ने परिचालन सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर जोर दिया और जनवरी 2025 में मालगाड़ियों तथा यात्री रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं को गंभीरता से लिया. उन्होंने सभी दुर्घटनाओं के कारणों पर गौर किया और आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया. दो जनवरी को सहरसा रेल यार्ड में एक यात्री गाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. चर्चा के दौरान ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डिब्बों का नियमित निरीक्षण और सुरक्षा अभियान चलाने का सुझाव दिया गया. नौ जनवरी को फिरोजपुर मंडल में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, क्योंकि कर्मचारियों ने इंजन को स्थिर करने के लिए इस्तेमाल की गई लकड़ी की कील को हटाए बिना ही उसे चालू कर दिया था. तीसरी घटना में 10 जनवरी को भोपाल मंडल में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी.

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

सूत्रों ने बताया कि कुमार ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित परामर्श और शंटिंग दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन का सुझाव दिया. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न संभागों के वरिष्ठ अधिकारी उनके सुझावों पर कार्रवाई करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो.

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पांच दिनों के जनजातीय उत्सव ‘संवाद-2026’ का समापन, 25 राज्यों की 165 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026

SARAIKELA NEWS: चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group