Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railways Decision :रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदला, अब ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ से पहचानी जाएगी ट्रेन
    Breaking News

    Indian Railways Decision :रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदला, अब ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ से पहचानी जाएगी ट्रेन

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BILASPUR।

    भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में भारतीय रेल के रेलवे बोर्ड के अनुमोदन से 11701/11702 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित कर “मूक माटी एक्सप्रेस” कर दिया गया है। यह निर्णय न केवल एक ट्रेन के नाम में बदलाव है, बल्कि इसके माध्यम से मध्य भारत की मिट्टी, संस्कृति और सामाजिक चेतना को नई पहचान मिली है।

    ‘मूक माटी’ नाम में निहित धरती और संस्कृति का भाव

    ‘मूक माटी’ नाम छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की उस धरती का प्रतीक है, जो बिना शब्दों के भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवंत रखती है। यह नामकरण उस माटी को सम्मान देता है, जो शांत रहकर भी अपनी पहचान और चेतना को पीढ़ियों से संजोए हुए है। रेलवे द्वारा किया गया यह प्रयास स्थानीय जनभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के विचारों से प्रेरणा

    ट्रेन का यह नाम परिवर्तन संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के अहिंसा, सत्य, संयम और मानवता के विचारों से प्रेरित है। उनके जीवन दर्शन ने समाज को नैतिक मूल्यों, सादगी और मानवीय संवेदनाओं के प्रति जागरूक किया है। ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ यह संदेश देती है कि रेल यात्रा केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय मूल्यों से जुड़ने का माध्यम भी हो सकती है।

    यात्रियों की सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नाम परिवर्तन के बावजूद ट्रेन संख्या 11701/11702 यथावत रहेगी। मार्ग, समय-सारिणी और कोच संरचना में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षण टिकट, चार्ट, एनटीईएस (NTES) और अन्य यात्री सूचना प्रणालियों में अब नया नाम “मूक माटी एक्सप्रेस” प्रदर्शित होगा।

    सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम

    भारतीय रेल आधुनिक, यात्री-केंद्रित और समावेशी सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ इसी दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान धरती, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chhattisgarh Culture Chhattisgarh Madhya Pradesh Culture Cultural Initiative India Indian Railways Decision Indian Railways NEWS Madhya Pradesh Culture Mook Maati Express Railway Board Approval Raipur Jabalpur Express Train Renaming News Tribal Culture India Tribal Dominated Area Vidyasagar Ji Maharaj आदिवासी बहुल क्षेत्र आदिवासी संस्कृति छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश संस्कृति छत्तीसगढ़ संस्कृति ट्रेन नाम परिवर्तन भारतीय रेल निर्णय भारतीय रेल समाचार मध्यप्रदेश संस्कृति मूक माटी एक्सप्रेस रायपुर जबलपुर एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड अनुमोदन रेलवे बोर्ड फैसला विद्यासागर जी महाराज सांस्कृतिक पहल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group