Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railways Infrastructure :कोतरलिया–रायगढ़–किरोड़ीमल नगर–भूपदेवपुर नई चौथी लाइन का आयुक्त रेलवे सेफ्टी द्वारा निरीक्षण एवं हाई-स्पीड ट्रायल
    Breaking News

    Indian Railways Infrastructure :कोतरलिया–रायगढ़–किरोड़ीमल नगर–भूपदेवपुर नई चौथी लाइन का आयुक्त रेलवे सेफ्टी द्वारा निरीक्षण एवं हाई-स्पीड ट्रायल

    कोतरलिया–रायगढ़–किरोड़ीमल नगर–भूपदेवपुर नई चौथी लाइन का आयुक्त रेलवे सेफ्टी द्वारा निरीक्षण एवं हाई-स्पीड ट्रायल,  हाई-स्पीड ट्रेन परीक्षण के दौरान आमजन से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील  
    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर :-
             इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं ट्रेनों के सुरक्षित तथा सुचारु परिचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल अंतर्गत नई रेल लाइनों, दोहरीकरण, तृतीय एवं चतुर्थ रेल लाइन के कार्य व्यापक स्तर पर प्रगति पर हैं। इसी क्रम में बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल खंड के मध्य लगभग 206 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है।
    इस परियोजना के अंतर्गत कोतरलिया–रायगढ़–किरोड़ीमल नगर–भूपदेवपुर स्टेशनों के मध्य 26.1 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत नई चौथी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इंटरलॉकिंग सहित समस्त तकनीकी कार्यों की पूर्णता के पश्चात् दक्षिण पूर्व सर्किल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के. मिश्रा द्वारा दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2026 को इस नई चौथी लाइन का निरीक्षण किया जा रहा है।
    निरीक्षण के दौरान संबंधित स्टेशनों के केबिन, पैनल रूम, यार्ड, इंटरलॉकिंग व्यवस्था, क्रॉसिंग, प्वाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरणों का गहन परीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोटर ट्रॉली के माध्यम से भी निरीक्षण संपन्न किया जाएगा।
    दिनांक 30 जनवरी 2026 को इस खंड में ओएमएस कोच के साथ हाई-स्पीड ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा, जिससे लाइन की संरक्षा, स्थिरता एवं परिचालन क्षमता का परीक्षण किया जा सके।
    रेलवे प्रशासन द्वारा आम जनता से सुरक्षा एवं संरक्षा की दृष्टि से अपील की जाती है कि निरीक्षण एवं हाई-स्पीड ट्रेन परीक्षण की अवधि के दौरान उक्त रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की आवाजाही न करें, रेलवे लाइन के आसपास न आएं तथा अपने मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur railway news Electrified Fourth Line Fourth Rail Line India Freight Passenger Rail Capacity High Speed Rail Trial OMS Indian Railways Infrastructure Jharsuguda Rail Corridor New Railway Line Chhattisgarh Rail Line Inspection 2026 Railway Development News Railway Safety Commissioner Inspection Safety Trial Indian Railways SECR Bilaspur News Speed Trial Alert कोतरलिया रायगढ़ चौथी लाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नई चौथी रेल लाइन बिलासपुर झारसुगुड़ा रेल लाइन रेलवे सेफ्टी आयुक्त निरीक्षण हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group