Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railways News 2026 :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा रिकॉर्ड, 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग लक्ष्य समय से पहले पूरा
    Breaking News

    Indian Railways News 2026 :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा रिकॉर्ड, 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग लक्ष्य समय से पहले पूरा

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए वित्तीय वर्ष 2025–26 में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दिनांक 19 मार्च 2026 को रिकॉर्ड समय में 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर कीर्तिमान स्थापित किया।
    विशेष उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024–25 की तुलना में 9 दिन पहले हासिल की गई है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की निरंतर बढ़ती परिचालन क्षमता, बेहतर योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त प्रमाण है।
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस प्रकार लगातार रिकॉर्ड समय में फ्रेट लोडिंग के लक्ष्यों को प्राप्त करना, भारतीय रेलवे में उसकी अग्रणी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करता है। यह उपलब्धि न केवल माल परिवहन के क्षेत्र में दक्षता को दर्शाती है, बल्कि उद्योगों, ऊर्जा क्षेत्र एवं देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।
    इस उपलब्धि के पीछे आधुनिक लोडिंग अवसंरचना, ग्राहक-केंद्रित नीतियाँ, डिजिटल पहल तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के कार्य भी तीव्र गति से किए जा रहे हैं। बिलासपुर–झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन तथा राजनांदगांव–नागपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं बिलासपुर–नागपुर के मध्य चौथी रेल लाइन का कार्य भी चरणबद्ध रूप से प्रगति पर है।
    माल परिवहन के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। त्योहारों, छुट्टियों एवं अन्य विशेष अवसरों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को अधिकाधिक आरक्षित बर्थ एवं सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।
    श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में यह उपलब्धि संभव हो सकी है। यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण एवं टीमवर्क का प्रतीक है।
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुरक्षित, विश्वसनीय एवं कुशल माल परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur railway news Cargo Logistics India Cargo Transport India Freight Growth India Freight Loading India Freight Transport Record Indian Economy Railways Indian Rail Update Indian Railways Freight Indian Railways News 2026 Rail Cargo Efficiency Railway Cargo Record Railway Development Projects Railway Infrastructure India Railway News India Hindi SECR Achievement SECR Bilaspur Zone SECR Freight Loading Record Train Freight Loading दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026

    Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

    May 30, 2026

    Jharkhand Naxal: 10 लाख रुपये का इनामी पीएलएफआई का ‘मुख्य कमांडर’ गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group