Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Indian Railways Record :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने 288 दिनों में 150 मिलियन टन माल लोडिंग कर रचा इतिहास
Breaking News

Indian Railways Record :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने 288 दिनों में 150 मिलियन टन माल लोडिंग कर रचा इतिहास

News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

bilaspur

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह भारतीय रेल की माल परिवहन व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 जनवरी 2026 तक मात्र 288 दिनों में 150 मिलियन टन से अधिक माल लोडिंग कर भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
अब तक यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल (DHN Division) के नाम था, जिसने 289 दिनों में 150 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य प्राप्त किया था। वहीं, बिलासपुर मंडल का स्वयं का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 295 दिनों में 150 मिलियन टन माल लोडिंग का था, जिसे विगत वित्तीय वर्ष में हासिल किया गया था।
इस वर्ष बिलासपुर मंडल ने इन सभी उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम समय में 150 मिलियन टन माल लोडिंग पूरी कर भारतीय रेल का प्रथम मंडल बनने का गौरव प्राप्त किया है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि मंडल के सभी विभागों के उत्कृष्ट समन्वय, निरंतर प्रयास और कर्मठता का परिणाम है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने मंडल के सभी रेल कर्मयोगियों, लोको पायलटों, वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों सहित सभी सहयोगी विभागों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group