Site icon Lahar Chakra

Indian Railways Update :टाटा–बक्सर–टाटा एक्सप्रेस का अनारा स्टेशन पर ठहराव, 10 फरवरी से होगा लागू

हाजीपुर:

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के अनारा स्टेशन पर गाड़ी सं. 18183/18184 टाटा-बक्सर-टाटा एक्सप्रेस का दिनांक 10.02.2026 से प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

दिनांक 10.02.2026 से गाड़ी सं. 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस 10.09 बजे अनारा स्टेशन पहुंचेगी और 10.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 14.37 बजे अनारा स्टेशन पहुंचेगी और 14.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

गाड़ी सं. 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू का कुसुम्भा हाल्ट पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के कुसुम्भा हाल्ट पर गाड़ी सं. 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू का दिनांक 07.02.2026 से प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

दिनांक 07.02.2026 से गाड़ी सं. 63390 नवादा-पटना मेमू 05.47 बजे कुसुम्भा हाल्ट पहुंचेगी और 05.48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 63389 पटना-नवादा मेमू 19.51 बजे कुसुम्भा हाल्ट पहुंचेगी और 19.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

दिनांक 07.02.26 से 21.03.26 तक गया स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के मद्देनजर निम्नलिखित ट्रेनों का बन्धुआ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा –
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम बन्धुआ स्टेशन पर प्रभावित तिथि
आगमन प्रस्थान
1. 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस 02.10 02.12 08.02.26 से
2. 13330 पटना- धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस 02.08 02.10 08.02.26 से
3. 18625 पूर्णिया कोर्ट- हटिया  एक्सप्रेस 13.27 13.29 07.02.26 से
4. 18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट  एक्सप्रेस 12.15 12.17 07.02.26 से

 

Exit mobile version