


Jamshedpur. जावी हर्नांडिज के इंजुरी टाइम में किये गए गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मोहन बागान सुपर जाइंट को 2-1 से हराया. जमशेदपुर टीम के पास गेंद पर नियंत्रण मात्र 26. 9 प्रतिशत था, लेकिन उन्होंने हाथ आये मौकों को बखूबी भुनाया.
जावी सिवेरियो ने जमशेदपुर के लिये 24वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन जैसन कमिंग्स ने 37वें मिनट में मोहन बागान के लिये बराबरी का गोल दाग दिया . फिर हर्नांडिज ने 91वें मिनट में विजयी गोल दागा. दूसरे चरण का मैच सात अप्रैल को कोलकाता में खेला जायेगा .
कोलकाता में ड्रॉ भी देगा फाइनल का टिकट
अब जमशेदपुर एफसी 7 अप्रैल को कोलकाता में होने वाले दूसरे चरण में 2-1 की बढ़त के साथ उतरेगी. मोहन बागान एसजी को अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने के लिए जीत जरूरी होगी, जबकि जमशेदपुर को सिर्फ एक ड्रॉ चाहिए। ताकि वे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके.



