Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Indian Super League: ISL मुकाबले में मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया, बेंगलुरु एफसी ने एफसी गोवा को ड्रॉ पर रोका
    Headlines

    Indian Super League: ISL मुकाबले में मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया, बेंगलुरु एफसी ने एफसी गोवा को ड्रॉ पर रोका

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata/ Bengaluru. मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में शनिवार कोलकाता में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की. इससे पहले बेंगलुरू एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर दो गोल से पिछड़ने के बाद एफसी गोवा को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया. मिलोस ड्रिनसिक ने मैच के 77वें मिनट में गोल कर केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से आगे कर दिया था लेकिन जैसन कमिंग्स ने 86वें और अल्बर्ट रोड्रिग्ज ने 90+5वें मिनट में गोल कर मोहन बागान ने कप्तान सुभाशीष बोस के लिए 100वें मैच को यादगार बना दिया. इससे पहले जैमी मैक्लारेन ने 33वें मिनट में मोहन बागान का खाता खोला था जबकि 51वें मिनट में जीसस जिमेनेज गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

    मोहन बागान सुपर जायंट्स 11 मैचों में आठ जीत, दो ड्रा और एक हार से 26 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर वापसी करने में सफल रही. इस हार के बाद ब्लास्टर्स 11 अंक लेकर तालिका में दसवें स्थान पर बरकरार है. इससे पहले बेंगलुरु की टीम इस तरह अपने घरेलू मैदान पर लगातार सातवें मैच में अजेय रही. टीम ने इसमें से पांच मुकाबले जीते हैं. एफसी गोवा के लिए संदेश झिंगन ने सातवें और साहिल टवोरा ने 66वें मिनट में गोल किए जबकि बेंगलुरू एफसी की तरफ से रयान विलियम्स ने 71वें और स्थानापन्न अजॉर्ज परेरा डियाज ने 83वें मिनट में गोल दागे.

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया मरीजों से मिले उपायुक्त राजीव रंजन, सभी मरीजों की हालत स्थिर

    ऑस्ट्रेलिया के राइट-विंगर रयान विलियम्स को एक गोल करने और दाहिने छोर पर दमदार खेल दिखाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. बेंगलुरू एफसी 12 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और दो हार से 24 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी थी लेकिन मोहन बागान की जीत के बाद टीम फिर से दूसरे स्थान खिसक गयी. गोवा की टीम 11 मैचों में पांच जीत, चार ड्रा और दो हार से 19 अंक लेकर पांचवें से चौथे स्थान पर है.

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengaluru FC held FC Goa to a draw Indian Super League: Mohun Bagan beat Kerala Blasters in ISL match
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया मरीजों से मिले उपायुक्त राजीव रंजन, सभी मरीजों की हालत स्थिर

    June 28, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    June 28, 2026

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    June 28, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया मरीजों से मिले उपायुक्त राजीव रंजन, सभी मरीजों की हालत स्थिर

    June 28, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह के सलगाझरी फाटक के समीप विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    June 28, 2026

    Modi Cabinet: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, हटाये जा सकते हैं कई मंत्री, विभाग बदले जाने की भी संभावना

    June 28, 2026

    Jharkhand BJP: आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को घेरा, बोले-राज्य में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक,

    June 28, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी 24 जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group