Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nuvoco Vistas: भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट ग्रुप ‘न्युवोको विस्टास’ ने ‘वडराज सीमेंट’ को किया टेकओवर, अधिग्रहण से ये होगा फायदा
    Breaking News

    Nuvoco Vistas: भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट ग्रुप ‘न्युवोको विस्टास’ ने ‘वडराज सीमेंट’ को किया टेकओवर, अधिग्रहण से ये होगा फायदा

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने वडराज सीमेंट लिमिटेड (वीसीएल) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. यह अधिग्रहण न्युवोको की सहायक कंपनी वान्या कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संपन्न किया गया. कंपनी ने वीसीएल के संयंत्रों के संचालन में सुधार और संपत्तियों के नवीनीकरण के लिए 15 महीनों में चरणबद्ध निवेश की योजना बनायी है. वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है, जो नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी पर निर्भर है. नुवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह है. यह पूर्वी और उत्तरी भारत में 11 संयंत्रों का संचालन करती है. नुवोको विस्टास, निरमा समूह का हिस्सा है.

    31 एमएमटीपीए तक बढ़ जाएगी उत्पादन क्षमता
    इस अधिग्रहण के साथ, न्युवोको की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 31 एमएमटीपीए तक बढ़ जाएगी. वीसीएल के पास उच्च गुणवत्ता वाले चूना पत्थर भंडार और कच्छ में कैप्टिव जेटी जैसी सुविधाएं हैं, जो लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ावा देंगी. इस संबंध में न्युवोको विस्टास के एमडी जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि यह अधिग्रहण हमारी भौगोलिक पहुंच और संचालन क्षमताओं को मजबूत करेगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    अधिग्रहण से ये फायदा
    मालूम हो कि न्युवोको, वीएसएल के सफल एसआरए के रूप में उभरा है, जो वर्तमान में कारपोरेट इनसॉल्वेंसी समाधान प्रक्रिया से गुजर रहा है. न्युवोको द्वारा प्रस्तुत रेजोल्शून प्लान को कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) द्वारा मंजूर किया गया है, और एक लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआइ) जारी किया गया है. कंपनी को इस अधिग्रहण से भविष्य में अच्छे खासे लाभ होने की सुनिश्चित उम्मीद है. मौजूदा प्लांट्स में कच्छ, गुजरात में 3.5 एमएमटीपीए (10,000 टीपीडी) क्लिंकर यूनिट और सूरत, गुजरात में 6 एमएमटीपीए ग्राइंडिंग यूनिट शामिल है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dependent on the approval of National Company Law Tribunal (NCLT) Jamshedpur Jojobeda Plant. Nuvoco Vistas: India's fifth largest cement group 'Nuvoco Vistas' takes over 'Vadraj Cement' this will be the benefit from the acquisition
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group