Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railway: भारत की सबसे लंबी 14.57 किमी की रेल सुरंग पर मंडरा रहे 1,500 लीटर प्रति मिनट पानी के तेज बहाव को पार कर पूरा किया निर्माण, परियोजना निदेशक ने बताया
    Breaking News

    Indian Railway: भारत की सबसे लंबी 14.57 किमी की रेल सुरंग पर मंडरा रहे 1,500 लीटर प्रति मिनट पानी के तेज बहाव को पार कर पूरा किया निर्माण, परियोजना निदेशक ने बताया

    News DeskBy News DeskApril 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Janasu. उत्तराखंड में देवप्रयाग और जनासू के बीच भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का निर्माण कार्य पूरा करने में कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें एक आशंका भी थी कि सुरंग ढह सकती है और पूरी परियोजना खतरे में पड़ सकती. लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) ने शनिवार को यह बात कही.  सुरंग के परियोजना निदेशक राकेश अरोड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘शक्ति नामक सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुरंग के करीब पांच किलोमीटर अंदर थी, तभी उसका सामना चारों ओर से करीब 1,500 लीटर प्रति मिनट की दर से पानी के तेज बहाव से हुआ. उन्होंने कहा, ‘उस समय सुरंग के अंदर टीबीएम ऑपरेटर के अलावा 200 लोग थे. यह सबसे कठिन क्षणों में से एक था, जब सुरंग में बाढ़ आने या इसके ढहने का खतरा था. हालांकि, हमने तुरंत सुधारात्मक उपाय किए.
    अरोड़ा ने बताया कि करीब एक महीने तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने रिंग और आसपास की चट्टानों को स्थिर करने के लिए रसायन और सीमेंट ‘ग्राउटिंग’ के मिश्रण का इस्तेमाल करके इस पर काबू पाने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप पानी का प्रवाह कम होने लगा और इंजीनियर अंदरूनी हिस्सों को सफलतापूर्वक स्थिर करने में सफल रहे.
    अरोड़ा ने कहा, इसके अलावा, ऐसे भी मौके आए जब आसपास की नरम चट्टानों से भारी दबाव के कारण सुरंग के निर्माण कार्य के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया, जिसे टीबीएम शील्ड को बेंटोनाइट का उपयोग करके खुदाई कार्य में तेजी लाकर सफलतापूर्वक काबू कर लिया गया. लगभग 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लिंक परियोजना के तहत 14.57 किलोमीटर लंबी इस सुरंग की 16 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेलवे तथा राज्य के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शुरुआत हुई थी.
    देवप्रयाग-जनासू सुरंग सबसे लंबी होने के साथ-साथ, दुनिया में सबसे तेज गति से पूरी होने वाली सुरंग है. यह पहली बार था कि हिमालय में पहाड़ों की खुदाई के लिए 9.11 मीटर व्यास वाली ‘सिंगल शील्ड हार्ड रॉक टीबीएम’ का इस्तेमाल किया गया.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India's longest 14.57 km rail tunnel indian railway
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group