Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें हो रही सामान्य, अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये किये रिफंड, 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचाया,
    Breaking News

    Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें हो रही सामान्य, अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये किये रिफंड, 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचाया,

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. इंडिगो ने रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शनिवार तक 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचा दिया गया है. सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार ने कहा कि देश का विमानन नेटवर्क तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम लागू रहेंगे.इंडिगो की उड़ानें शुक्रवार को 706 से बढ़कर शनिवार को 1,565 हो गईं और रविवार शाम तक 1,650 तक पहुंचने की संभावना है.

    सरकार ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया था कि रद्द उड़ानों से संबंधित टिकटों का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए और यात्रियों के छूटे हुए सामान को अगले 48 घंटे के भीतर उन तक पहुंचाया जाए. मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के हालिया परिचालन संकट के कारण उत्पन्न व्यवधान को दूर करने के लिए तेज और प्रभावी कदम उठाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आगे कोई असुविधा न हो.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    नागर विमानन मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, इंडिगो अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर चुका है. रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के यात्रा पुनर्निर्धारण में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. यात्रियों की सहायता के लिए विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं, ताकि रिफंड और दोबारा बुकिंग से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान हो सके.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    मंत्रालय ने बताया कि देशभर में हवाई सेवाएं तेजी से सामान्य हो रही हैं. अन्य सभी घरेलू विमानन कंपनियां पूरी क्षमता के साथ सुचारू रूप से उड़ानें संचालित कर रही हैं, जबकि इंडिगो का प्रदर्शन भी लगातार सुधर रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 pieces of luggage have been delivered to passengers. 000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचाया 3 Indigo Crisis: Indigo flights are returning to normal Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें हो रही सामान्य so far Rs 610 crore has been refunded to passengers अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये किये रिफंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group