Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»PPF समेत Small Saving Scheme की ब्याज दरों में लगातार 10वीं तिमाही बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा
Headlines

PPF समेत Small Saving Scheme की ब्याज दरों में लगातार 10वीं तिमाही बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सरकार ने सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जैसी विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। एक अक्तूबर, 2026 से शुरू होने वाली चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए दरों को यथावत रखा गया है। यह लगातार दसवीं तिमाही है जब लघु बचत योजनाओं की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वित्त मंत्रालय की बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (एक अक्टूबर, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वही रहेंगी, जो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए अधिसूचित की गई थीं।’

जानें किस योजना पर क्या मिलेगा ब्याज
अधिसूचना के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता रहेगा, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है।

Jharkhand Highcourt: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश

लोकप्रिय बचत योजना पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत और डाकघर बचत जमा योजना पर दर चार प्रतिशत पर स्थिर बनी रहेगी। किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और इसमें किया गया निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा। वहीं, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए ब्याज दर 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी। दूसरी तिमाही की तरह ही, डाकघर की मासिक आय योजना के निवेशकों को तीसरी तिमाही में भी 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।
इसके साथ मुख्य रूप से डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में लगातार 10वीं तिमाही में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में सरकार ने आखिरी बार वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ बदलाव किया था।

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट किया शेयर, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand Highcourt: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश

September 30, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट किया शेयर, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

September 30, 2026

Jamshedpur Police: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी

September 30, 2026
Recent Post

Jharkhand Highcourt: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश

September 30, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट किया शेयर, साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

September 30, 2026

Jamshedpur Police: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी

September 30, 2026

PPF समेत Small Saving Scheme की ब्याज दरों में लगातार 10वीं तिमाही बदलाव नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा

September 30, 2026

Election commission…अब SIR के दौरान नहीं मांगा जाएगा वोटर के माता-पिता के विवरण, पिछले सप्ताह घोषित फैसलों की होगी समीक्षा

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group