Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»इंटरनेशनल नर्स डे आज : डॉक्टर धरती के भगवान, पर नर्स सेवा, स्नेह और सहनशीलता की मिसाल
    Breaking News

    इंटरनेशनल नर्स डे आज : डॉक्टर धरती के भगवान, पर नर्स सेवा, स्नेह और सहनशीलता की मिसाल

    News DeskBy News DeskMay 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 1 नर्स पर अधिकतम 5 मरीजों का दबाव होना चाहिए, लेकिन यह कई गुणा ज्यादा है  

    रांची. चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर का जिस तरह से स्थान होता है उस तरह से ही नर्स का कार्य भी उपयोगिता रखता है. आज यानि 12 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर्स ने मरीज के लिए जी जान लगाई उस तरह ही नर्सों का हौंसला देश के लिए कमाल कर गया है. नर्स की भूमिका और उपयोगिता को बताने के लिए एक महान शख्यियत ने इस दिन को मनाने की शुरूआत.

    जब कोई बीमार या घायल व्यक्ति किसी अस्पताल का दरवाजा खटखटाता है, तो सबसे पहले जो चेहरा उसे दिलासा देता है, वह नर्स का होता है. इंटरनेशनल नर्सेज डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन हजारों-लाखों नर्सों की निस्वार्थ सेवा, धैर्य और संवेदना को सलाम करने का दिन है, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा में खड़ी रहती हैं.

    डॉक्टर अगर जीवन बचाने की लड़ाई लड़ते हैं, तो नर्सें उस लड़ाई को अपने स्पर्श, देखभाल और मुस्कान से आसान बनाती हैं. नर्सिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि मानवता की सबसे ऊंची सेवा है. लेकिन कहीं न कहीं झारखंड के सरकारी अस्पतालों में हर नर्स के ऊपर काफी दवाब है. आईपीएचएस नॉर्म्स के तहत 500 बेड से अधिक के अस्पताल में 1 नर्स पर अधिकतम 5 मरीजों का दबाव होना चाहिए.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    लेकिन झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रिम्स में ऐसा नही हैं. यहां एक-एक नर्सों पर 25 से 30 मरीजों का दबाव है. रिम्स में एक समय में करीब 2 हजार रोगी भर्ती रहते हैं. पर 2200 बेडेड इस अस्पताल में कुल स्टाफ नर्सों की संख्या मात्र 400 के करीब है. इनकी सेवा भी तीन शिफ्ट में ली जाती है, यानी एक शिफ्ट में 130 के करीब नर्सें ड्यूटी में रहती है. ऐसे में जरा सोचिए इन नर्सों पर कितना दबाव है. यह स्थिति दूसरे अस्पतालों में भी है.

    इधर, नर्सों की कमी दूर करने के लिए रिम्स प्रबंधन की ओर से जेएसएससी को नर्सों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही जेएसएससी की ओर से 144 पदों में स्थाई नर्सों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा. रिम्स प्रबंधन का दावा है कि 144 नर्सों की नियुक्ति के बाद दूसरे लॉट में और 300 नर्सों के लिए विज्ञापन निकलवाया जाएगा. ताकि रिम्स में पेशेंट केयर पर नर्स और ज्यादा ध्यान दे सके.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    affection and tolerance but nurses are an example of service International Nurses Day today: Doctors are gods on earth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group