Site icon Lahar Chakra

IPL1st Qualifier: 2016 के बाद पहली बार आइपीएल के फाइनल में पहुंची RCB, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया

Bengluru. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में 101 रन पर समेट दिया, फिर फिल सॉल्ट (26 गेंद पर 56) की तू्फानी अर्धशतकीय पारी के दम पर लक्ष्य को 10 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.आरसीबी की टीम 2016 के बाद पहली बार ओवरऑल चौथी बार फाइनल में पहुंची है.

हालांकि खिताबी मुकाबले में हर बार हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब के खिलाफ आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड (21 रन देकर तीन विकेट), भुवनेश्वर कुमार (17 रन देकर एक विकेट) और यश दयाल (26 रन देकर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिच का पूरा फायदा उठाया, जिसके बाद लेग स्पिनर सुयश शर्मा (17 रन देकर तीन विकेट) ने घरेलू टीम के लिए मुश्किल खड़ी की.

Exit mobile version