Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ISL in JRD Sports Complex: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हरा तीसरे स्थान पर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ मुकाबला
    Headlines

    ISL in JRD Sports Complex: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हरा तीसरे स्थान पर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ मुकाबला

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक बहुचर्चित मुकाबले में ईस्ट बंगाल को 2-0 से हरा दिया. रेड माइनर्स की जीत में जापानी मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में और 70वें मिनट में ईस्ट बंगाल के राइट-बैक लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल की भूमिका रही. जमशेदपुर के गोलकीपर अलबिनो गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. अलबिनो गोम्स में पूरे मैच में लगभग पांच निश्चित गोल बचाये. इसमें पेनाल्टी भी शामिल है. जमशेदपुर एफसी चार मैचों में तीन जीत और एक हार से नौ अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है.

    वहीं, ईस्ट बंगाल के लिए मुसीबतें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है, क्योंकि स्पेनिश हेड कोच कार्लेस कुआड्राट की विदाई के बाद अंतरिम कार्यभार संभाल रहे बिनो जॉर्ज रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड को प्रेरित नहीं कर पाए गैं. उसकी लगातार हार का सिलसिला चार मैचों तक पहुंच गया है और वो तालिका में सबसे निचले 13वें स्थान पर है. मैच का पहला गोल 21वें मिनट में आया, जब जापानी मिडफील्डर रे ताचिकावा ने जमशेदपुर एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया. लेफ्ट- विंगर मोहम्मद सनन का शॉट ईस्ट बंगाल के स्पेनिश सेंटर-बैक हेक्टर यूस्टे से ब्लॉक हो गया और गेंद रिबाउंड पर पीछे बायीं ओर मौजूद ताचिकावा के पास पहुंची, जिस पर उन्होंने बॉक्स के बाहर लगभग 25 गज की दूरी से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि ईस्ट बंगाल के गोलकीपर देबजीत मजूमदार अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद बचाव करने में विफल रहे. 70वें मिनट में ईस्ट बंगाल के राइट-बैक लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल की मदद से जमशेदपुर की बढ़त 2-0 की हो गई.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ISL in JRD Sports Complex: Jamshedpur Football Club beat East Bengal FC 2-0 to finish third match held at JRD Tata Sports Complex
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group