Site icon Lahar Chakra

Conspiracy to Derail Train: गया के पास इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश, पटरी पर रखे स्लीपर से टकराया इंजन

Patna. गया जिले में बेलागंज के पास स्थित नेयामतपुर हॉल्ट के करीब बुधवार की देर रात 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. हॉल्ट के पास पोल संख्या 75/05 के करीब रेल ट्रैक पर कुछ आपराधिक तत्वों ने पटरियों के नीचे बिछाये जानेवाला सीमेंटेड स्लीपर रख दिया था.शुक्र रहा कि समय रहते लोको पायलट ने स्लीपर देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दी.

हालांकि इसके बावजूद ट्रेन का इंजन स्लीपर से टकरा गया. इधर इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में रेल पुलिस ने ट्रैक से स्लीपर हटा कर ट्रेन को आगे बढ़ाया.

इस संबंध में जहानाबाद रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर यह घटना हुई है.

Exit mobile version