Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»इसरो का महत्वाकांक्षी ‘मिशन स्पेडेक्स’ सोमवार की रात दस बजे सफलतापूर्वक लॉन्च
    Headlines

    इसरो का महत्वाकांक्षी ‘मिशन स्पेडेक्स’ सोमवार की रात दस बजे सफलतापूर्वक लॉन्च

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    श्रीहरिकोटा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित समय सोमवार रात दस बजे इसे लॉन्च कर दिया गया. इसरो ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस मिशन के जरिए भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक वाला दुनिया का चौथा देश बनने की ओर अग्रसर है.

    इसरो के मुताबिक, स्‍पाडेक्‍स मिशन के तहत दो छोटे अंतरिक्ष यान (प्रत्येक का वजन लगभग 220 किग्रा) पीएसएलवी-सी60 द्वारा स्वतंत्र रूप से और एक साथ, 55 डिग्री झुकाव पर 470 किमी वृत्ताकार कक्षा में प्रक्षेपित किये जाएंगे, जिसका स्थानीय समय चक्र लगभग 66 दिन का होगा.

    इसरो ने इस साल की शुरुआत अंतरिक्ष में एक्सरे किरणों का अध्ययन करने वाले मिशन एक्सपोसेट की लॉन्चिंग के साथ की थी. इसके कुछ ही दिन बाद अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य’ में कामयाबी हासिल की. अब वर्ष का अंत भी भारत ऐसे मिशन की लॉन्चिंग के साथ कर रहा है, जो अंतरिक्ष में देश के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को अपने बलबूते हासिल करने के लिए बेहद जरूरी है. इन लक्ष्यों में चंद्रमा से नमूने लाना, और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण शामिल है.

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    स्पेडेक्स मिशन के साथ ही भारत डॉकिंग और अनडॉकिंग क्षमता प्रदर्शित करने का चौथा देश बनेगा. इस समय दुनिया में सिर्फ तीन देश- अमेरिका, रूस और चीन अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष में डाक करने में सक्षम हैं.

    बतादें कि अंतरिक्षयान से दूसरे अंतरिक्षयान के जुड़ने को डाकिंग और अंतरिक्ष में जुड़े दो अंतरिक्ष यानों के अलग होने को अनडाकिंग कहते हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    मिशन के तहत श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार रात 10 बजे पीएसएलवी-सी60 रॉकेट ने दो छोटे अंतरिक्षयानों के साथ उड़ान भरी. हालांकि पहले लॉन्चिंग रात 9.58 बजे निर्धारित थी. लेकिन बाद में उसे दो मिनट देरी से लॉन्च किया गया. इसरो ने इसको लेकर अपडेट में कहा था, ‘प्रक्षेपण का दिन आ गया है. रात ठीक 10 बजे स्पेडेक्स पीएसएलवी-सी60 प्रक्षेपण के लिए तैयार है. रविवार रात नौ बजे शुरू हुई 25 घंटे की उलटी गिनती जारी है.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ISRO's ambitious 'Mission Spadex successfully launched on Monday night at 10 o'clock
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया ‘ओमोन- मुंडारी साइती पुथी’ का विमोचन, स्थानीय भाषा संरक्षण की पहल को मिली नई पहचान

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा के श्रीचरणों में नतमस्तक हुए अमरप्रीत सिंह काले, विश्व कल्याण और समृद्धि की कामना की

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group