Site icon Lahar Chakra

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए ITBP के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, सिक्किम से धनबाद आया था

Dhanbad.धनबाद के बलियापुर थाना अंतर्गत बीबीएम कॉलेज परिसर में बनाए गए कैंप में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली. मृतक जवान की पहचान संदीप कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है.विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर वह अपने बटालियन के साथ सिक्किम से धनबाद आया हुआ था. मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे बीबीएम कॉलेज परिसर में बनाए गए कैंप के एक कमरे में वह अकेला था. इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुन उसके बटालियन के अन्य जवान कमरे में पहुंचे. देखा कि संदीप घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है.
घायल जवान के बटालियन के जवान उसे बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच भेज दिया. साथी जवानों के अनुसार एसएनएमएमसीएच लाने के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर सिटी एसपी, डीएसपी लॉयन ऑर्डर, डीएसपी हेडक्वार्टर वन समेत सीआरपीएफ कमांडेंट व अन्य अधिकारी एसएनएमएमसीएच पहुंच गए.

जवान के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. मृतक जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के चोपड़ा जिला अंतर्गत दरखाैत का रहने वाला है. जिला प्रशासन ने जवान द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी उसके परिजनों को दूरभाष के जरिए दे दी है.

Exit mobile version