Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ITKI : रेलवे फाटक बंद करने आये रेलवे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया
    Breaking News

    ITKI : रेलवे फाटक बंद करने आये रेलवे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI. इटकी रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे फाटक को बंद कराने पहुंचे रेलवे अधिकारियों को गुरुवार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारियों को फाटक बंद कराये बगैर वापस लौटना पड़ा. बताया जाता है कि रेलवे के सीनियर सेक्शन अभियंता गणेश प्रसाद और आरपीएफ के एसआइ सूरज पांडे दल-बल के साथ गुरुवार को इटकी रेलवे स्टेशन में बने रेलवे फाटक को बंद कराने पहुंचे थे.

    इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण गोलबंद हो गये और फाटक के पास पहुंच गये. सभी लोग रेलवे फाटक को बंद कराने की कार्यवाही को गलत बता रहे थे. इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल थे. इस दौरान इटकी-ब्राम्बे मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग वहां पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाने के बाद मामला शांत कराया. वहीं अधिकारियों से वार्ता के बाद आगे की करवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुये.

    क्यों कर रहे हैं ग्रामीण विरोध

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे विभाग की ओर से बनायी गयी आरयूबी बड़े वाहनों के आवागमन के अनुरूप नहीं है. बरसात के दिनों में आरयूबी पर दो फीट तक पानी जम जाता है. इस कारण राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार इटकी-ब्रांबे मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन होता है. बड़ा वाहन अक्सर आरयूबी में फंस जाता है, जिससे घंटो सड़क बाधित हो जाता है.

    डीआरएम से हुई थी वार्ता

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    ज्ञात हो कि 04 दिसंबर-2023 को पूर्व विधायक बंधु तिर्की के अगुवाई में इटकी के ग्रामीणों ने फ्लाइओवर (आरओबी) की मांग को लेकर डीआरएम के साथ बैठक की थी. डीआरएम से हुई वार्ता में आमजनों की सुविधा के अनुसार रेलवे ने कार्य करने का आश्वासन दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Opposition to closing of railway gate in Itki railway officials returned empty handed villagers blocked the road
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया, सत्ता पक्ष ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

    December 11, 2025

    Share Bazar: शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर लाभ में चल रहे, जानें अन्य कंपनियों के शेयर का हाल?

    December 11, 2025

    Tata Steel: टाटा स्टील ने ओडिशा की त्रिवेणी पेलेट प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए किया समझौता

    December 11, 2025
    Recent Post

    Jharkhand wildlife census: झारखंड में वन्य जीवों की 15 दिसंबर से शुरू होगी गिनती, 1600 कर्मचारी होंगे तैनात, ‘इकोलॉजिकल ऐप’ से होगी गणना

    December 11, 2025

    Bihar Politics: Vijay Krishna Resign: बिहार चुनाव के बाद RJD को एक और झटका, बाढ़ से नीतीश कुमार को हराने वाले नेता ने छोड़ी पार्टी

    December 11, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group