Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»जबलपुरः पुणे से महाकुंभ में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत
    Crime

    जबलपुरः पुणे से महाकुंभ में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गित ग्राम कालादेही के पास शनिवार देर शाम नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई. इस हादसे पुणे से प्रयागराज जा रहे कार सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    बरगी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे निवासी नरेश पटेल (50), उसकी पत्नी नीरू पटेल (48) और परिजन विनोद पटेल (50) तथा उनकी पत्नी ​शिल्पा पटेल (47) के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने जा रहे थे. शनिवार की शाम को जब उनकी कार कालादेही के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया. इस दौरान कार की गति अधिक थी. लहराती हुई कार तेजी से सड़क से उतरकर पास में एक पुलिया से टकरा गई. चारों गंभीर रुप से घायल हो गए. तेज गति से पुलिया से टकराने के कारण कार के पखच्चे उड़ गए. कार की संरचना क्षतिग्रस्त होकर लगभग टूट गई. टक्क्रर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकलें. घायलों को कार से बाहर निकाला. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस भी आ गई.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    चारों घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही विनोद, शिल्पा और नीरू की मौत हो गई. गंभीर रुप से घायल नरेश को आरंभिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. दुर्घटना के बाद सिवनी से नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा. बचाव एवं राहत कार्य के दौरान मार्ग पर वाहनों की पंक्ति लग गई. जाम की स्थिति बनी. पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया. उसके बाद यातायात बहाल हुआ.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के महाराष्ट्र में रहने वाले परिजन से संपर्क किया है. तीनों मृतकों के शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखा गया है. परिजन के रविवार को सुबह जबलपुर पहुंचने की संभावना है. उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jabalpur Car of people going from Pune to attend M
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group