Site icon Lahar Chakra

JAC 12th Result: ICOM में चाईबासा की रेशमी बनी झारखंड टॉपर, पिता चलाते हैं कपड़े की दुकान, ISC में धनबाद गोविंदपुर की अंकिता दत्ता रही राज्य में अव्वल

Jamshedpur. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसमें 12वीं की कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा के संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की रेशमी कुमारी ने झारखंड में टॉप किया है. रेशमी कुमारी को 95.2% अंक मिले हैं. उसके पिता राजेश प्रसाद कपड़े की दुकान चलाते हैं. कपड़े की दुकान से ही परिवार चलता है.

रेशमी का कहना है कि वह बीबीए करना चाहती हैं. वहीं, धनबाद गोविंदपुर की रहने वाली अंकिता दत्ता 12वीं की परीक्षा में साइंस में झारखंड टॉपर बनी है. उसे 477 नंबर मिले हैं. उसने झारखंड में टॉप करके न सिर्फ स्कूल बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है.
अंकिता का कहना है कि उसने सीमित संशाधनों में ही पढ़ाई की. उसने कहा कि उसे इतने अच्छे नंबर मिलेंगे इसका आभास नहीं था, लेकिन मेहनत तो की थी. इसका श्रेय उसने अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों को भी दिया है.

Exit mobile version