Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jadugoda Accident: इचड़ा स्कूल की छात्रा 25 किमी दूर मुसाबनी गयी थी साइकिल लेने, लौटने में ट्रेलर ने रौंदा, मौत; पिता बोले, मेरी इकलौती बेटी थी वर्षा, मां हो रही थी बेसुध
    Headlines

    Jadugoda Accident: इचड़ा स्कूल की छात्रा 25 किमी दूर मुसाबनी गयी थी साइकिल लेने, लौटने में ट्रेलर ने रौंदा, मौत; पिता बोले, मेरी इकलौती बेटी थी वर्षा, मां हो रही थी बेसुध

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jadugoda.राखा-जादूगोड़ा मुख्य सड़क के बेस कैंप (माटीगोड़ा) के पास शनिवार को ट्रेलर (18 चक्का वाहन) की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गयी. मृतका का नाम वर्षा मंडल (14) है. वह मध्य विद्यालय इचड़ा की आठवीं कक्षा की छात्रा थीं. वह करीब 25 किलोमीटर दूर मुसाबनी प्रखंड से साइकिल लेकर अपने घर इचड़ा लौट रही थी. हादसे के बाद ड्राइवर वाहन (डब्लूबी-11एफ-7050) लेकर फरार हो गया. हालांकि, जादूगोड़ा पुलिस ने वाहन को यूसिल रियर गेट के समीप पकड़ लिया, तब तक ड्राइवर फरार होने में कामयाब हो गया. इधर, घटना की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और लगभग एक घंटे तक सड़क पर डटे रहे. जादूगोड़ा पुलिस घटना स्थल पर पड़ी बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया.

    हादसे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और ब्लॉक अधिकारी को दोषी ठहराया है. ग्रामीणों ने कहा कि इचड़ा विद्यालय से मुसाबनी ब्लॉक लगभग 25 किलोमीटर दूर है. इतनी छोटी बच्चियों को इतना दूर बुलवाकर साइकिल देना कहां का नियम है. संबंधित अधिकारियों को विद्यालय तक साइकिल पहुंचाना चाहिए था. अगर साइकिल स्कूल तक पहुंचायी, जाती तो ऐसी घटना नहीं घटती. हादसे के बाद परिजनों ने देर शाम जादूगोड़ा थाना पहुंचकर मुआवजे की मांग की. जहां मुसाबनी सीओ ऋषिकेश मरांडी, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाया. सीओ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकारी राशि एक लाख रुपये भुगतान किया जायेगा. इसके साथ ही वाहन मालिक से बात की गयी है. बच्ची के पिता पिजूस कांत मंडल ने बताया कि मेरी इकलौती बड़ी बेटी वर्षा थी. एक बेटा 13 वर्ष का समीर है, जो छोटा है. पीजूस जमशेदपुर में ठेका कर्मी हैं, उन्हें घटना कि लगभग कुछ घंटों बाद पता चला. घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां सुशांति मंडल घटना स्थल पर पहुंचीं. वह आंखों के सामने बेटी का शव देखकर बेसुध हो गयी. रोते हुए बोली कि मेरी जिंदगी उजड़ गयी.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jadugoda Accident: A student of Ichda School had gone to Musabani 25 km away to get a bicycle on her return she was crushed by a trailer and died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group