Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jain Mandir: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से लगभग 100 साल पुरानी अष्टधातु की 50 लाख की मूर्ति चोरी, पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Breaking News

    Jain Mandir: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से लगभग 100 साल पुरानी अष्टधातु की 50 लाख की मूर्ति चोरी, पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद, एक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chatra . झारखंड के चतरा जिले में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से लगभग 100 साल पुरानी अष्टधातु की एक बहुमूल्य मूर्ति चोरी होने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चोरी हुई वस्तु अष्टधातु की एक मूर्ति है, जिसमें सभी 24 तीर्थंकरों की आकृतियां एक साथ बनी हुई हैं। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेश नैथानी ने को बताया कि पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र की मदद से चोरी के महज दो घंटे के भीतर मूर्ति को बरामद कर लिया। एसपी ने कहा, चोरी के इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

    बरामद की गई मूर्ति की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। नैथानी ने बताया कि ईटखोरी के निवासी और जैन मंदिर के प्रबंधक ताराचंद जैन की तहरीर के आधार पर 20 मई को ईटखोरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईटखोरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया, जिसने संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    Railway: भीषण गर्मी में मालगाड़ी को तीन घंटे तक खड़ा रखा, बिना एसी वाले रेल इंजन का तापमान पहुंचा 50 डिग्री, बेहोश हुआ लोको पायलट

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर ही चोरी की गई मूर्ति बरामद की जा सकी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चोर अत्यधिक धूम्रपान और नशे का आदी है। उसने गांजे के नशे में धुत होकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया, चोर इस बहुमूल्य मूर्ति को बेचने के लिए दिल्ली के करोल बाग जाने की फिराक में था।

    Rajyasabha Election: झारखंड की दो समेत राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को होगा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jain Mandir: A nearly 100-year-old Ashtadhatu idol worth Rs 50 lakh was stolen from the Shantinath Digambar Jain temple. Police recovered it within two hours and one person was arrested. Jain Mandir: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से लगभग 100 साल पुरानी अष्टधातु की 50 लाख की मूर्ति चोरी एक गिरफ्तार पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: भीषण गर्मी में मालगाड़ी को तीन घंटे तक खड़ा रखा, बिना एसी वाले रेल इंजन का तापमान पहुंचा 50 डिग्री, बेहोश हुआ लोको पायलट

    May 22, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड की दो समेत राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को होगा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    May 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 332.39 अंकों की उछाल

    May 22, 2026
    Recent Post

    Jain Mandir: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से लगभग 100 साल पुरानी अष्टधातु की 50 लाख की मूर्ति चोरी, पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद, एक गिरफ्तार

    May 22, 2026

    Railway: भीषण गर्मी में मालगाड़ी को तीन घंटे तक खड़ा रखा, बिना एसी वाले रेल इंजन का तापमान पहुंचा 50 डिग्री, बेहोश हुआ लोको पायलट

    May 22, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड की दो समेत राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को होगा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    May 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 332.39 अंकों की उछाल

    May 22, 2026

    Cockroch Janta Party: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ सुर्खियों में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group