Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

Jamshedpur. टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता बुधवार को संपन्न हो गया। नए वेतन समझौते के पश्चात कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की बढ़ोतरी प्रति माह होगी। मिनिमम ग्रांटेड बेनिफिट 1500 से 3060 रुपये मिलेगा। इस समझौते से यूनियन के 25 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वेतन समझौते से पूर्व बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के कॉन्फ्रेंस हाल में बैठक की गई।

इसमें यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक जनवरी 2025 से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर किए।यूनियन कर्मचारियों ने यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे एवं यूनियन के सभी पदाधिकारियों को अभी तक के इस बेहतर ग्रेड रिवीजन के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया।

मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू एवं यूनियन के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज धर्मबीर कुमार सिंह ने इसे बेहतर वेतन समझौता करार देते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version