Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamahedpur: आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा, हथियार बरामद
    Breaking News

    Jamahedpur: आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamahedpur. आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगौर स्वीट्स के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।
    स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किए जाने पर उसने लोगों को डराने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आजादनगर थाना में तत्काल मामला दर्ज किया गया और एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी पटमदा बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

    इसी क्रम में 2 अप्रैल की शाम गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-15 (कपाली लिंक रोड) के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में मुख्य आरोपित शेख सारिक ईमाम के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जबकि उसके साथी सलमान के पास से 8 एमएम की एक जिंदा गोली जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक नया कांड दर्ज किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि शेख सारिक ईमाम का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। इसी वर्ष जनवरी में उसके खिलाफ मारपीट और साजिश से संबंधित मामला भी दर्ज हुआ था। सिटी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamahedpur: Police arrested two criminals who were spreading terror on Old Purulia Road in Azadnagar Jamahedpur: आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा weapons recovered हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group