Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»JAMESHEDPUR : अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले डीडीसी – राष्ट्रीय एकता होगी मजबूत
    Jamshedpur

    JAMESHEDPUR : अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन, बोले डीडीसी – राष्ट्रीय एकता होगी मजबूत

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र ,पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा अंतर-राज्यीय युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम” का उद्घाटन विकास भारती, सुंदरनगर, जमशेदपुर में 25 फरवरी 2025 को किया गया . इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली के युवाओं को झारखंड की संस्कृति, परंपराओं, और विकास गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे राष्ट्रीय एकता और समरसता को बढ़ावा दिया जा सके. इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सह उपर जिला दण्डाधिकारी अनिकेत सचान, नेहरू युवा केंद्र, झारखंड की राज्य निर्देशक श्रीमती ललिता कुमारी, विकास भारती के निर्देशक फादर बिरेंदर टेटे, पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी एवं दिल्ली के युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे.

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सह उपर जिला दण्डाधिकारी अनिकेत सचान ने कहा, कि यह पहल दिल्ली युवाओं को नए अनुभवों से परिचित कराएगी और उन्हें शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी. नेहरू युवा केंद्र की राज्य निर्देशक श्रीमती लालिता कुमारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य युवाओं को एक सकारात्मक दृष्टिकोण देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है.इसके बाद झारखंड एवं दिल्ली का सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया.   साथ ही करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकरी डॉ आले अली द्वारा युवाओ के साथ संवादात्मक सत्र प्रारंभ किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है. जब हम एक-दूसरे की परंपराओं और मतों का सम्मान करते हैं, तब हम सच में एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र की नींव रखते हैं.

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    इसी क्रम में यंग इंडियन के द्वारा उद्यमिता (Entrepreneurship) और नेतृत्व (Leadership) पर सत्र लिया गया | इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्यमिता (Entrepreneurship) और नेतृत्व (Leadership) की महत्वपूर्ण अवधारणाओं से अवगत कराना था. इसमें बताया गया कि कैसे नए विचारों को व्यवसाय में बदलकर समाज में बदलाव लाया जा सकता है और एक मजबूत नेता की भूमिका टीम को सफलता की ओर ले जाती है. अंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन मानव घोष ने किया.

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    कार्यक्रम के तहत, युवाओं को विभिन्न राज्यों की यात्रा कराई जाएगी, जहां वे स्थानीय समुदायों के साथ संवाद करेंगे, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न संस्थानों में कार्यशालाओं में भाग लेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DDC said - national unity will be strengthened JAMESHEDPUR: Inauguration of inter-state youth exchange program
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group