Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jammu-Kashmir Election Result: नेकां-कांग्रेस गठबंधन जीत की ओर, फारूक अब्दुल्ला बोले, उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे
    Headlines

    Jammu-Kashmir Election Result: नेकां-कांग्रेस गठबंधन जीत की ओर, फारूक अब्दुल्ला बोले, उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Srinagar. जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है. मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28 सीट पर आगे है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा की झोली में अब तक दो – दो सीट आई है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) केंद्र शासित प्रदेश में दो सीट पर, सज्जाद गनी लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस दो सीट पर जबकि निर्दलीय उम्मीदवार छह सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों से पता चलता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 43 सीट पर आगे है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस सात सीट पर आगे है.

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उनके पिता और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को यह घोषणा की.उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में नेकां-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की ओर बढ़ने पर यह घोषणा की. गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा किसे बनाया जाएगा, इसके बारे में पूछने पर फारूक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे.’नेकां अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे.
    उन्होंने कहा, ‘लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और यह साबित कर दिया है कि पांच अगस्त 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं. मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोगों ने चुनावों में भाग लिया और स्वतंत्र रूप से मतदान किया. मैं नतीजों के लिए ईश्वर का आभारी हूं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकार को लोगों की ‘पीड़ाओं’ को खत्म करने के लिए बहुत काम करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमें बेरोजगारी खत्म करनी होगी और महंगाई तथा मादक पदार्थ की समस्या जैसे मुद्दों से निपटना होगा. अब कोई उपराज्यपाल और उनके सलाहकार नहीं होंगे. अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के लिए काम करेंगे.’ उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में बडगाम विधानसभा सीट से जीत हासिल की और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया. अपने परिवार के गढ़ गांदरबल से भी आगे चल रहे अब्दुल्ला ने बडगाम में 36,010 वोट हासिल किए जबकि मेहदी को 17,525 वोट मिले.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Farooq Abdullah said Jammu-Kashmir Election Result: NC-Congress alliance heading towards victory Omar Abdullah will be the Chief Minister of Jammu and Kashmir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group