Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराया इंजन
    Headlines

    जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराया इंजन

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    SONBHDRA. सोनभद्र में दुद्धी और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को तब एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब टाटानगर आ रही जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस ट्रैक पर स्लीपर से टकरा गयी. इंजन की टक्कर से 100 मीटर तक स्लीपर सरकता गया और टूट गया. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह कारस्तानी अराजक तत्वों की है अथवा कार्य के दौरान स्लीपर छूट गया है. इस घटना को लेकर आधा घंटा तक ट्रेन को रोकना पड़ा.

    ट्रेन नंबर 18310 डाउन जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस रात करीब 12.30 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन के तीन किमी आगे बढ़ने पर चालक की नजर ट्रैक पर पड़ी. महुअरिया स्टेशन से पहले धनौरा गांव में पोल संख्या 76/06 के समीप ट्रेन के स्लीपर ट्रैक पर रखे थे. लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते स्लीपर तक पहुंच गई और उसे घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ले गई. पायलट ने घटना की सूचना दुद्धी और महुअरिया स्टेशन पर दी. इसके बाद ट्रेन दुद्धी से महुअरिया रात 1:19 बजे पहुंची.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    स्टेशन मास्टर के अनुसार ट्रैक के किनारे दस स्लीपर रखे हुए थे, जिसमें से एक स्लीपर को बदमाशों ने रेलवे के पटरी पर रख दिया था. इस घटना के आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल होंगे. क्योंकि सामान्य स्थिति में सीमेंट के एक स्लीपर को उठाकर पटरी तक ले जाना दो -चार लोगों से संभव नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हो गयी है. यह पता लगाया जा रहा है कि इस कृत्य में किन लोगों का हाथ था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    engine hits sleeper on track Jammu Tawi-Tatanagar Express escapes accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group