Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य समापन, इथन वाज़ और शुभी गुप्ता बने राष्ट्रीय चैंपियन
    Breaking News

    Jamshedpur News :राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य समापन, इथन वाज़ और शुभी गुप्ता बने राष्ट्रीय चैंपियन

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    वेव इंटरनेशनल में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज अत्यंत गरिमामयी और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    समारोह की शोभा झारखंड के रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ तथा वरिष्ठ नेता एवं झारखंड विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सरयू राय की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ गई।कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी माननीय अतिथियों का गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री सरयू राय ने आयोजन समिति के सदस्यों को भी शॉल ओढ़ाकर उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।

    समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “शतरंज की उत्पत्ति भारत से हुई है और यह केवल धैर्य का खेल नहीं, बल्कि सटीक रणनीति, गहन एकाग्रता, दूरदर्शी सोच और मानसिक संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करती हैं।”

    उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय मंच पर खेली गई बाज़ियां भविष्य के अंतरराष्ट्रीय शतरंज सितारों की झलक प्रस्तुत करती हैं।

    झारखंड के रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा, “आने वाले समय में यदि इस प्रकार के बड़े स्तर के आयोजन किए जाएंगे, तो भारत सरकार की ओर से भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। शतरंज जैसे बौद्धिक खेलों के माध्यम से राज्य और देश के युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।”
    उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और भी बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने का आह्वान किया।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम

    बालक वर्ग :
    राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन
    IM इथन वाज़ (गोवा)
    रेटिंग – 2500 | अंक – 10.5
    प्रथम उपविजेता
    IM मयंक चक्रवर्ती (असम)
    रेटिंग – 2465 | अंक – 9
    द्वितीय उपविजेता
    विग्नेश अद्वैत वेमुला (तेलंगाना)
    रेटिंग – 2428 | अंक – 8.5

    बालिका वर्ग :
    राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन
    WFM शुभी गुप्ता (उत्तर प्रदेश)
    रेटिंग – 2259 | अंक – 9.5
    प्रथम उपविजेता
    WFM निवेदिता वी.सी. (तमिलनाडु)
    रेटिंग – 2003 | अंक – 9
    द्वितीय उपविजेता
    WCM प्रतीती बोरदोलोई (कर्नाटक)
    रेटिंग – 2043 | अंक – 8.5

    विजेताओं को ट्रॉफी, विनिंग अमाउंट और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका
    समापन समारोह में सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें
    शंभूनाथ सिंह (Patron-in-Chief),
    एन. के. सिंह एवं राजीव कुमार वर्मा (Patron),
    मनोज कुमार (अध्यक्ष),
    विनोद सिंह, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार एवं अभिषेक दास (उपाध्यक्ष),
    अजय कुमार (सचिव),
    मिलन पाठक (संयुक्त सचिव) तथा
    विक्रम कुमार (कोषाध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    सभी अतिथियों ने आयोजन समिति, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सफल आयोजन से सरायकेला-खरसावां जिला राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

    समारोह का समापन भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शतरंज टूर्नामेंट आयोजित करने के संकल्प के साथ किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arjun Munda event Boys chess category Ethan Vaz national champion Girls chess category Indian chess news Jamshedpur Jamshedpur chess tournament Jamshedpur news Jamshedpur today news National Chess Championship 2025 Sanjay Seth Jharkhand Saryu Roy news Shubhi Gupta chess Wave International Jamshedpur अर्जुन मुंडा कार्यक्रम इथन वाज़ राष्ट्रीय चैंपियन जमशेदपुर शतरंज टूर्नामेंट बालक वर्ग शतरंज बालिका वर्ग शतरंज भारतीय शतरंज समाचार राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2025 वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर शुभी गुप्ता शतरंज संजय सेठ झारखंड सरयू राय समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group