Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

Jamshedpur.बर्मामाइंस क्षेत्र में मोबाइल खोने के बाद फोन पे खाते से 10,462 रुपये की अवैध निकासी के मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मोबाइल गुम होने के तुरंत बाद सुरक्षा संबंधी कदम नहीं उठाने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी साइबर अपराधियों के लिए अवसर बन जाती है।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनके द्वारा ही मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस यह पता लगा रही है कि मोबाइल मिलने के बाद आरोपियों ने फोन-पे खाते तक कैसे पहुंच बनाई।

Exit mobile version