Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR: रेल दुर्घटना में जान बचाने का हुनर सीखेंगे लोको पायलट, सिविल डिफेंस ने दिया प्रशिक्षण
Breaking News

JAMSHEDPUR: रेल दुर्घटना में जान बचाने का हुनर सीखेंगे लोको पायलट, सिविल डिफेंस ने दिया प्रशिक्षण

News DeskBy News DeskNovember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। रेल या सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट घायल व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही तरीके से दी गई प्राथमिक चिकित्सा उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इसी उद्देश्य से इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में दक्षिण पूर्व रेलवे की सिविल डिफेंस टीम ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के रिफ्रेशर एवं प्रमोशनल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 217 लोको पायलटों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य एवं सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि रेल दुर्घटना के समय लोको पायलट प्रथम प्रतिक्रिया देने वालों में शामिल होते हैं। ऐसे में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार का उद्देश्य घायल की स्थिति को बिगड़ने से रोकना, रक्तस्राव नियंत्रित करना, दर्द कम करने में मदद करना और चिकित्सा सहायता मिलने तक जरूरी देखभाल उपलब्ध कराना है।

प्राथमिक उपचार में तत्परता और सूझबूझ जरूरी

संतोष कुमार ने कहा कि एक अच्छे प्राथमिक उपचारकर्ता में तत्परता, शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता, सहानुभूति और सूझबूझ होनी चाहिए। साथ ही घायल व्यक्ति की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि नेक नीयत से मदद करने वाले प्राथमिक उपचारकर्ताओं को कानून के तहत संरक्षण प्राप्त है।

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

कार्यक्रम में बेहोश व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने, फ्रैक्चर की स्थिति में स्प्लिंट और पट्टी बांधने तथा गला घुटने और चोकिंग की स्थिति में मदद करने की विधियों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को पावर पॉइंट और डिजिटल माध्यम से भी जानकारी दी गई।

सीपीआर और अग्निशमन यंत्रों का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण केंद्र परिसर में डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह ने मॉक ड्रिल के माध्यम से सीपीआर देने, घरेलू गैस लीकेज की स्थिति में बचाव और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं डेमोंस्ट्रेटर अनामिका मंडल ने विभिन्न प्रकार की बैंडेज बांधने की विधियों का प्रदर्शन किया।

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

इस दौरान संतोष कुमार ने क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की। सही उत्तर देने वाले लोको पायलट प्रशांत को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने सिविल डिफेंस टीम के प्रशिक्षण और व्यावहारिक प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि दुर्घटना के समय मूकदर्शक बने रहने के बजाय प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान हासिल कर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group