
Jamshedpur. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) जमशेदपुर ने जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत राजेन्द्र विद्यालय के 102 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों के लिए प्रयोगशाला भ्रमण का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाना और अनुसंधान से जोड़ना था। विद्यार्थियों ने अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से संवाद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के स्वागत संबोधन से हुई, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनएमएल के 75 वर्षों के योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद, वैज्ञानिक डॉ. अनिमेष जाना ने जिज्ञासा कार्यक्रम के उद्देश्यों और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया, अत्याधुनिक उपकरणों को नजदीक से देखा और वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद किया।
