
Jamshedpur. स्वर्णरेखा नदी के किनारे भुइयांडीह और कल्याणनगर में 145 अवैध मकानों को हटाने की तैयारी पूरी हो गई है। यह कार्रवाई एनजीटी के सख्त निर्देशों पर हो रही है। भुइयांडीह और कल्याणनगर में चिह्नित 145 अवैध मकानों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। धालभूम उप-मंडलाधिकारी (एसडीओ) के दिशा-निर्देश पर अंचलाधिकारी (सीओ) मनोज कुमार ने अग्रिम प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सख्त निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नदी के किनारे और कैचमेंट एरिया में हुए अवैध निर्माण से नदी के प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
व्यापक सर्वे के बाद प्रशासन ने इन 145 संरचनाओं को अवैध चिह्नित किया था। जमशेदपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी चिह्नित 145 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर स्वैच्छिक रूप से निर्माण हटाने का समय दिया जा चुका है।
