Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: साकची में किताब दुकान के संचालक के गोदाम से 20 पेटी से व्हाइटनर व डेंड्राइट जब्त, स्थानीय लोगों ने किया मामले का किया भंडाफोड़
    Breaking News

    Jamshedpur: साकची में किताब दुकान के संचालक के गोदाम से 20 पेटी से व्हाइटनर व डेंड्राइट जब्त, स्थानीय लोगों ने किया मामले का किया भंडाफोड़

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर होटल के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी मात्रा में व्हाइटनर के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। साकची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में व्हाइटनर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद व्हाइटनर साकची के ही एक किताब दुकान संचालक का है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में व्हाइटनर किस उद्देश्य से स्टॉक किया गया था।

    मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि साकची के एक गोदाम में नशीले पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पुलिस की छापेमारी
    सूचना मिलते ही साकची पुलिस ने टीना शेड की दुकान में छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि जायसवाल बिल्डिंग में भी व्हाइटनर और डेंड्राइट का बड़ा भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने वहां भी छापा मारा। दुकानदार ने पहले केवल तीन-चार पीस व्हाइटनर होने की बात कही, लेकिन जब गहन तलाशी ली गई तो दो अलग-अलग स्थानों से 20 पेटी से अधिक व्हाइटनर और डेंड्राइट बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि इन पदार्थों का उपयोग छोटे बच्चे नशे के रूप में कर रहे थे, जो बेहद चिंताजनक है। इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस को सामान ले जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच के दौरान व्हाइटनर बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है।

    व्हाइटनर का उपयोग लेखन त्रुटियां सुधारने के लिए किया जाता है। हालांकि, नशे के रूप में इसके दुरुपयोग की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: 20 boxes of whitener and dendrite seized from the warehouse of a bookstore owner in Sakchi; locals busted the case. Jamshedpur: साकची में किताब दुकान के संचालक के गोदाम से 20 पेटी से व्हाइटनर व डेंड्राइट जब्त स्थानीय लोगों ने किया मामले का किया भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group