



Jamshedpur. पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के धोबनी गांव में गुरुवार देर रात पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पटमदा सीएचसी प्रभारी ने प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह चिकन पॉक्स होने की संभावना जताई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब पीड़ित परिवार के घर पहुंची, तो जानकारी मिली कि बच्ची को तेज बुखार के साथ चिकन पॉक्स के लक्षण थे।
शुरुआत में परिजनों ने उसका झाड़-फूंक कराया। बाद में ग्रामीण चिकित्सक से आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों प्रकार की दवाएं दिलाई गईं। इसके बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।


