Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 650 बेड का अस्पताल बन कर तैयार,ओपीडी में होगा मुफ्त इलाज
    Crime

    Jamshedpur : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 650 बेड का अस्पताल बन कर तैयार,ओपीडी में होगा मुफ्त इलाज

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2024Updated:August 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. कोल्हान के लोगों का ओपीडी में मुफ्त इलाज हो सकेगा एवम किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर अन्य अस्पतालों से करीब आधी फीस पर इलाज हो सकेगा. यह घोषणा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन एमएम सिंह ने की. सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर अस्पताल के इमरजेंसी सेवा का उद्घाटन किया गया.

    चेयरमैन एमएम सिंह ने कोल्हान की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में डॉक्टरों के साथ ही मेडिकल सुविधा की घोर कमी है. इसे पूरी दुनिया ने कोविड काल में करीब से महसूस भी किया. कोविड के दौरान लोगों की पीड़ा को महसूस करने के बाद उन्होंने पहले बिहार में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की. उसके बाद झारखंड के आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की शुरुआत की है. साथ ही यह भी कहा कि अब यह लक्ष्य किया गया है कि हर तीन साल पर एक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोला जाएगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

    650 बेड का है अस्पताल, इलाज के लिए वेल्लोर या कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं : एमएम सिंह

    नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में फिलहाल 650 बेड की क्षमता है. साथ ही कुल 55 बेड का आइसीयू है. 22 बेड का सीसीयू है. इसके साथ ही मेडिकल क्षेत्र की सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल को तैयार किया गया है. एमएम सिंह ने सोमवार को अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जमशेदपुर से ट्रेन भर-भर के मरीज वेल्लोर, दिल्ली या फिर अन्य शहरों में जाते हैं. लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह प्रयास किया गया है कि कोल्हान के लोगों का यहीं बेहतरीन इलाज हो सके. कहा कि अस्पताल में गरीबों के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे.

    एन चंद्रशेखरन का Tata Sons के चेयरमैन पद से इस्तीफा, नोएल टाटा से मतभेद, ट्रस्ट में खींचतान बनी वजह

    2025 से 150 सीटों पर होगा एमएमबीएस का एडमिशन

    सोमवार को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के उद्घाटन के अवसर पर बताया गया कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वर्ष 2025 से एमएमबीएस की कुल 150 सीटों पर एडमिशन हो सकेगा. इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. एनएमसी की हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

    200 में होगा एक्सरे तो 500 में होगा अल्ट्रा साउंड

    Tata Trust के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

    सोमवार को चेयरमैन एमएम सिंह ने क्षेत्र के गरीबों के लिए एक तोहफा दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि ओपीडी में सभी का इलाज नि:शुल्क होगा. इसके साथ ही अगर एक्सरे होता है तो वह 200 रुपये में, अल्ट्रा साउंड 500 रुपये में जबकि अगर किसी भी प्रकार का ब्लड टेस्ट होता है तो उसमें बाजार की तुलना में 25 फीसदी की रियायत दी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    free treatment will be available in OPD. Jamshedpur: 650-bed hospital is ready in Netaji Subhash Medical College and Hospital
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    एन चंद्रशेखरन का Tata Sons के चेयरमैन पद से इस्तीफा, नोएल टाटा से मतभेद, ट्रस्ट में खींचतान बनी वजह

    August 12, 2026

    Tata Trust के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

    August 12, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे प्रदर्शनकारी

    August 12, 2026
    Recent Post

    एन चंद्रशेखरन का Tata Sons के चेयरमैन पद से इस्तीफा, नोएल टाटा से मतभेद, ट्रस्ट में खींचतान बनी वजह

    August 12, 2026

    Tata Trust के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

    August 12, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे प्रदर्शनकारी

    August 12, 2026

    Hemant Soren: परीक्षा सुधारों पर छात्रों से मिले 8,500 से अधिक सुझाव, जवाबदेह व्यवस्था बनाएगी सरकार, बोले CM हेमंत सोरेन

    August 12, 2026

    Old Pension Scheme: सरकार बोली: पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

    August 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group