Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: छठवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और रोड रेस की टी-शर्ट का भव्य लोकार्पण, 20 नवंबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: छठवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और रोड रेस की टी-शर्ट का भव्य लोकार्पण, 20 नवंबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि

21-22 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा राज्य स्तरीय एथलेटिक महाकुंभ, छठवीं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और तीसरी खुली रोड रेस में शामिल होंगे खिलाड़ी
News DeskBy News DeskNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

21-22 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा राज्य स्तरीय एथलेटिक महाकुंभ, छठवीं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और तीसरी खुली रोड रेस में शामिल होंगे खिलाड़ी

जमशेदपुर। शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और मास्टर एथलीटों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली छठवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 एवं तीसरी खुली रोड रेस प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का भव्य लोकार्पण किया गया। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में दोनों प्रतियोगिताएं 21 और 22 नवंबर 2026 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित होंगी।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह और महासचिव एसके तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में धावक-धाविकाएं और मास्टर एथलीट मौजूद रहे। टी-शर्ट लोकार्पण के साथ ही प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों का उत्साह भी देखने को मिला।

मास्टर एथलेटिक्स उम्र नहीं, जुनून और अनुशासन का प्रतीक: विजय सिंह

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मास्टर एथलेटिक्स केवल शारीरिक स्वास्थ्य का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और जीवनभर खेल भावना को बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने और झारखंड में मास्टर एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की।

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

20 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या और खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए एसोसिएशन ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर 2026 कर दी है। इससे उन खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले पंजीकरण नहीं करा सके थे।

जेआरडी परिसर में शाम 6 बजे से टी-शर्ट वितरण

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इच्छुक प्रतिभागी शाम 6 बजे से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पहुंचकर अपनी टी-शर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट एवं मास्टर एथलीट अवतार सिंह, मास्टर एथलीट एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर आरपी पांडे सहित कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मास्टर एथलीट उपस्थित रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

अध्यक्ष विजय सिंह और महासचिव एसके तोमर समेत उपस्थित खेल हस्तियों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए झारखंड और जमशेदपुर के खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group