Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: सीतारामडेरा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना, भाई-बहन ने बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर एक ही फंदे पर झूलकर कर ली खुदकुशी
Breaking News

Jamshedpur: सीतारामडेरा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना, भाई-बहन ने बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर एक ही फंदे पर झूलकर कर ली खुदकुशी

News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित न्यू लेआउट इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही घर में रहने वाले वृद्ध भाई-बहन ने असाध्य बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर एक ही फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान 67 वर्षीय सरस्वती सरकार और उनके छोटे भाई 58 वर्षीय बलराम सरकार के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सीतारामडेरा पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार जब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गए। दोनों भाई-बहन एक ही पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए थे।

शवों की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या 3 से 4 दिन पहले की गई है। सरस्वती लंबे समय से अस्वस्थ थीं। बीते 19 फरवरी को उन्होंने टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल में जांच कराई थी, जिसमें उन्हें ‘ब्लड कैंसर’ होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक दृष्टि में यह बीमारी और मानसिक तनाव के कारण किया गया सुसाइड का मामला लग रहा है।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group