


Jamshedpur. बागबेड़ा में हरहरगुट्टू स्थित एक गैरेज में भीषण आग लग गई. घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है.
देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया. गैरेज मालिक संतोष कुमार आग बुझाने की कोशिश में झुलस गया. उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा के बाद गैरेज मालिक ने जलते हुए दीए को छोड़कर दुकान बंद की और घर चला गया. बताया जा रहा है कि उसी दीए से आग की चिंगारी उठी और गैरेज में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा.



