Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान गम्हरिया निवासी मरीज की मौत, हंगामा, अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान गम्हरिया निवासी मीरु गोराई की शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा काटा। हंगामे और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने दखल दिया और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मृतक के परिजन शंभु गोराई ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।  इस हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने कहा कि घटना की जानकारी प्रबंधन को मिल चुकी है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

Exit mobile version