Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: MGM अस्पताल में नर्स के साथ पुलिस के एक जवान ने की छेड़खानी, प्रबंधन ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के साथ झारखंड पुलिस के एक जवान द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एमजीएम थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी एक कैदी की मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान उनमें से एक जवान ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. जवान की इस हरकत से नर्स समेत वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी स्तब्ध रह गए नर्स ने तत्काल इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की. प्रबंधन की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गया.

Exit mobile version