Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा
Headlines

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

News DeskBy News DeskOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उम्रकैद की सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया निवासी जादव बिरूवा (82) के रूप में हुई है। वह घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद जादव बिरूवा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दे दी है। जादव बिरूवा को वर्ष 2001 में हाटगम्हरिया में हुए एक हत्या के मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

सजा मिलने के बाद उसे चाईबासा जेल में रखा गया था। बाद में वर्ष 2019 में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कारा प्रशासन ने उसे चाईबासा जेल से जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद से वह इसी जेल में सजा काट रहा था। कैदी की मौत के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपेगी। फिलहाल, बुजुर्ग कैदी की मौत से संबंधित आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group