Site icon Lahar Chakra

Dhalbhumgarh: कोलकाता से आ रही तेज रफ्तार कार हाइवे पर पुलिया से टकराई, जमशेदपुर के तीन लोग घायल

Dhalbhumgarh . राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रही एक हुंडई i10 कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH 05 AB 8422) अनियंत्रित होकर धालभूमगढ़ प्रखंड के जोड़साल क्षेत्र के सामने स्थित पुलिया से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार सड़क पर घूम गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार जमशेदपुर के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 2 महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही सेवई धर्म का एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना पाकर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात को सामान्य कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार की तेज रफ्तार ही दुर्घटना का मुख्य कारण मानी जा रही है, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version