


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना पर बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक चारपहिया वाहन की तलाशी में 7 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने हजारीबाग निवासी राहुल कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। जब्त अफीम की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।पुलिस उससे पूछताछ कर सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।



