


Jamshedpur. परीक्षा में कम अंक लाने पर ट्यूशन टीचर प्रभात कुमार इतने आक्रोशित हुए कि दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों छात्र भाई-बहन है। जानकारी के बाद बच्चों की मां ने जुगसलाई थाना में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों बच्चे थाना में रोते-बिलखते घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना के बाद से टीचर फरार है। दोनों छात्र बिष्टुपुर बेल्डीह स्कूल के छात्र है। बच्ची एक से दूसरी कक्षा में और उसका भाई पांचवीं से छठी कक्षा में प्रोन्नत हुआ है, लेकिन दोनों को काफी कम अंक मिले थे। टीचर ने मंगलवार को सभी छात्रों को अंक पत्र साथ लेकर आने को कहा था। सभी छात्र शिक्षक के पास अपना-अपना अंक पत्र लेकर गए। सभी छात्रों का अंक पत्र शिक्षक ने देखा। भाई- बहन का अंक काफी कम था, जिसके कारण शिक्षक आग बबूला हो गया। छड़ी से पिटाई कर दी।



