Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : कुत्ता काटने से जख्मी युवक की इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : कुत्ता काटने से जख्मी युवक की इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • एमजीएम अस्पताल में इलाज के अभाव में पोटका के कलिकापुर पोचापाड़ा निवासी 38 वर्षीय वरुण भगत

    Jamshedpur : राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई जब एमजीएम अस्पताल में इलाज के अभाव में पोटका के कलिकापुर पोचापाड़ा निवासी 38 वर्षीय वरुण भगत की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार वरुण को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और उसे रांची रिम्स रेफर करने की सलाह दी. लेकिन चार घंटे बीतने के बाद भी न तो इलाज मिला और न ही रेफर के लिए एंबुलेंस उपलब्ध हो सकी.

    परिजनों के अनुसार 108 एंबुलेंस सेवा में कॉल करने पर जवाब मिला कि गाड़ी लाइन में है. अस्पताल प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की. चार घंटे तक वरुण अस्पताल के फर्श पर तड़पता रहा. इस दौरान उसे न बेड मिला, न ऑक्सीजन और न ही प्राथमिक इलाज. केवल एक इंजेक्शन देकर उसे छोड़ दिया गया.

    वरुण की पत्नी सविता भगत का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया. अगर समय पर इलाज और रेफर की सुविधा मिल जाती, तो वरुण की जान बच सकती थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    सरकार द्वारा एमजीएम अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दावों के बावजूद यह घटना दिखाती है कि अस्पतालों की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है. डॉक्टरों की लापरवाही, बेड और एंबुलेंस की कमी जैसे हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं.

    इलाज करने वाले डॉक्टर ने मरीज की स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि उन्होंने बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली. अव्यवस्था पर बोलने से उन्होंने परहेज़ किया.

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR: A young man injured by a dog bite died in agony due to lack of treatment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मलेरिया पर सख्त हुए उपायुक्त राजीव रंजन, त्वरित जांच, फॉगिंग और जागरूकता अभियान को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group