Lahar Chakra

Jamshedpur: युवती की लाश साकची में होटल के कमरे में मिली, एक लड़की और दो युवक हिरासत में, आपत्तिजनक सामान बरामद, शराब पार्टी या कुछ और? यह है पूरा मामला

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची के होटल के कमरे में एक युवती की पंखे से लटकी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गयी. मृतका का नाम आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार है. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें एक लड़की और दो कस्टमर हैं. दोनों कस्टमर लड़के हैं. पकड़े गए युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई है. लड़की का नाम दीपा कुमारी है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. कमरे में जांच पड़ताल के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. कमरे से शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, साकची आम बगान क्षेत्र के कई होटलों में नियमों की अनदेखी की जाती है. युवक-युवतियों को बिना जांच किए कमरे दिए जाते हैं.

यह है मामला

बताया जा रहा है कि चारों ने साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल अल डोराडो में शराब पार्टी कर रहे थे. पार्टी के बाद दोनों लड़के और लड़कियां अलग-अलग कमरे में चले गए. इसी बीच दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई होने लगी.पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 504-506 से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है. घटना साकची थाना क्षेत्र का है.

हिरासत में लिए गए एक युवक ने बताया

हिरासत में लिए गए एक युवक ने बताया, ‘रविवार रात नौ बजे सभी होटल पहुंचे. वहां हमने दो कमरे बुक कराए. इसके बाद हम लोगों ने शराब पार्टी की. पार्टी के दौरान ही दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई होने लगी. जिसके बाद हम दोनों दूसरे कमरे में आ गए.इसके बाद हमने लड़की उपलब्ध कराने वाले ब्रोकर को फोन किया. कहा- दोनों लड़कियां अपने में ही लड़ रही हैं. हमलोग चले जाएंगे. तभी सामने वाले कमरे में एक लड़की ने भीतर से कमरा बंद कर लिया. इसके बाद दरवाजा नहीं खुला.

युवती ने यह बताया

वहीं, मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड की रहने वाली दीपा ने बताया, ‘मुझे रूखसार ने ही बुलाया था. रात में शराब पीने के बाद सभी हंगामा करने लगे थे.’पार्टी के बाद जब रूकसार से लड़ाई होने लगी तो मैं अपने कमरे से निकलकर कस्टमर के कमरे में चली गई थी. दीपा के मुताबिक, रूखसार से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी.’

Exit mobile version