Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत
    Breaking News

    Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत

    News DeskBy News DeskJune 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास एक नदी में शनिवार को नहाने के दौरान जमशेदपुर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। मृतक की पहचान जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सलमान, पिता मोहम्मद सरफराज, के रूप में हुई है। बताया गया कि सलमान अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए पुड़ीसिल्ली पहुंचा था।

    इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चांडिल इंस्पेक्टर रवि सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सघन खोज अभियान चलाया। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नदी में डूबना माना जा रहा है।

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी और जलाशयों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने भी बरसात के मौसम में गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: A youth from Mango drowned while bathing in the river near the Lakshmi brick kiln in Pudisilli Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    June 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

    June 21, 2026
    Recent Post

    NEET Exam Center Controversy: नीट-यूजी के लिए छात्र को मिला ‘अबू धाबी’ का परीक्षा केंद्र, NTA का दावा- छात्र ने खुद चुना

    June 21, 2026

    Sibu Soren Padma Award: झामुमो के दिवंगत संस्थापक शिबू सोरेन सहित 65 हस्तियों को 23 जून को मिलेगा पद्म पुरस्कार

    June 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

    June 21, 2026

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 21, 2026

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group