Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: जुगसलाई में काली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरायी, वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे चार युवक

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसा सामने आया. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकरायी. हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे. गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. उन्होंने तुरंत जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version