Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: टेल्को के जेम्को चौक के पास सड़क हादसे में मनीफीट के युवक की मौत

Jamshedpur.टेल्को के जेम्को चौक के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मनीफीट निवासी संदीप दास (20) के रूप में हुई है. संदीप बुधवार की रात अपने बड़े भाई चंदन दास को टाटा मोटर्स फैक्ट्री में ड्यूटी पर छोड़ने के बाद बुलेट से घर लौट रहा था. इसी दौरान जेम्को चौक के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ का कहना है कि संदीप ने रास्ते में अचानक आए किसी मवेशी को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते हादसा हुआ.

वहीं कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि वह किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया था. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है.

Exit mobile version